पिता की कमी आंखों में… सेवा के जरिए बेटियों ने दी श्रद्धांजलि, सृष्टि-समृद्धि ने बच्चों और बुजुर्गों में बांटा फल-प्रसाद
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद 13वें दिन उनकी पुत्रियों सृष्टि और समृद्धि ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सेवा का रास्ता चुना।

पिता की कमी आंखों में… सेवा के जरिए बेटियों ने दी श्रद्धांजलि, सृष्टि-समृद्धि ने बच्चों और बुजुर्गों में बांटा फल-प्रसाद
गिरिडीह , मनोज कुमार।
गिरिडीह : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद 13वें दिन उनकी पुत्रियों सृष्टि और समृद्धि ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सेवा का रास्ता चुना। अजीडीह स्थित नेत्रहीन बाल विकास विद्यालय पहुंचकर दोनों बेटियों ने वहां बच्चों के बीच फल और प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद स्नेह दीप वृद्धा आश्रम पहुंचीं, जहां बुजुर्गों के बीच भी फल और प्रसाद बांटे गए।

इस दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया। पिता के निधन का दर्द बेटियों के चेहरे पर साफ झलक रहा था, लेकिन उन्होंने अपने पिता की स्मृति को सेवा और अपनत्व से जोड़ते हुए बच्चों और बुजुर्गों के बीच समय बिताया।

मौके पर गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, मुखिया उषा देवी, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अभय सिंह, दिलीप रजक, राकेश रंजन भरत यादव, संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की बेटियों का यह सेवा भाव एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि पिता भले ही साथ न हों, लेकिन उनकी यादें और उनके संस्कार परिवार के साथ हमेशा जीवित रहते हैं।




