पलामू एसपी रिष्मा रमेशन को पलामू में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए झारखंड के राज्यपाल करेंगे सम्मानित
पलामू एसपी रिष्मा रमेशन को पलामू में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए झारखंड के राज्यपाल करेंगे सम्मानित

पलामू एसपी रिष्मा रमेशन को पलामू में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए झारखंड के राज्यपाल करेंगे सम्मानित
-25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रांची में होगा कार्यक्रम का आयोजन
पलामू : ब्यूरो रिपोर्ट
पलामू : लोकसभा और विधानसभा चुनाव, 2024 के दौरान नक्सल प्रभावित व घने जंगलों से घिरे पलामू जिले में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए जांबाज, तेज-तर्रार और कर्त्तव्यनिष्ठ जिले की महिला एसपी रिष्मा रमेशन को चुनाव आयोग ने इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित करने का फैसला किया है। वह राज्य से यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली पुलिस अधीक्षक हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और कर्त्तव्य के प्रति समर्पण ने चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें इसी महीने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिनांक 25 जनवरी को झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार के द्वारा रांची में पुरस्कृत किया जाएगा।
*पुरस्कार का श्रेय पूरी टीम को : रिष्मा रमेशन*
पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने इस महत्वपूर्ण पुरस्कार की घोषणा की पुष्टि करते हुए बताया कि इस पुरस्कार का श्रेय सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि पलामू की पूरी पुलिस टीम को जाता है। पलामू में तैनात एक-एक जवान और अधिकारी ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका निभाई है।
तीन दशक के बाद पलामू जोन में हुआ है शांतिपूर्ण चुनाव

पलामू के इलाके में किसी भी प्रकार का चुनाव करवाना एक चुनौती रहा है। 2024 के विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में पहली बार पूरे पलामू जिले के सभी इलाके में चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की नक्सल हिंसा नहीं हुई है। विधानसभा, लोकसभा चुनाव से पहले पलामू में तैनात पूरी सीआरपीएफ की बटालियन को भी क्लोज कर दिया गया था। 90 के दशक के बाद पलामू के इलाके से ही चुनाव के दौरान नक्सली हिंसा की शुरुआत हुई थी।
चुनाव आयोग की तरफ से पलामू एसपी के अलावा सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह, आईजी (अभियान) अमोल वी होमकर, आईजी माइकल राज, अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा, धनंजय सिंह, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार को पुरस्कृत किया जा रहा है।




