पचम्बा में दुर्गापूजा की तैयारियों का बजा बिगुल, बनी भव्य आयोजन की रूपरेखा संजय कुमार कंधवे अध्यक्ष तो दीपक साह बने सचिव, मेले में चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे वालंटियर
गिरिडीह के पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा स्थान स्थित मंदिर प्रांगण में वर्ष 2026 की दुर्गापूजा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पचम्बा में दुर्गापूजा की तैयारियों का बजा बिगुल, बनी भव्य आयोजन की रूपरेखा संजय कुमार कंधवे अध्यक्ष तो दीपक साह बने सचिव, मेले में चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे वालंटियर
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा स्थान स्थित मंदिर प्रांगण में वर्ष 2026 की दुर्गापूजा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पचम्बा समेत आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान दुर्गापूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से संजय कुमार कंधवे को अध्यक्ष और दीपक साह को सचिव चुना गया। वहीं प्रमोद कंधवे और पवन कंधवे को उपाध्यक्ष, जबकि सूरज यादव, सुंदर पांडेय और महादेव पांडेय को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां देने को लेकर चर्चा की गई।

पिछले साल के आय-व्यय का भी रखा गया हिसाब बैठक के दौरान वर्ष 2025 की दुर्गापूजा के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा उपस्थित लोगों के सामने रखा गया। खर्च का विवरण साझा किए जाने के बाद लोगों ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव भी दिए।
मेले में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर बैठक में इस बार लगने वाले मेले की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष चर्चा हुई।

मेला परिसर के चारों ओर वालंटियरों की तैनाती की योजना बनाई गई है। वालंटियर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, आवागमन सुचारू रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने में सहयोग करेंगे।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पचम्बा पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पूजा, मेला, सुरक्षा, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने भी दुर्गापूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।




