नेशनल हाईवे 220 पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को पीछे से मारा जोरदार ठोकर, बाइक में सवार गांधी कॉलेज के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल।
पोटका थाना अंतर्गत चाईबासा हाता नेशनल हाईवे 220 पर, हाता माताजी आश्रम के समीप बनी हुई पुल पर अनियंत्रित OD 34 d/2043 नंबर का एक ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार , सीजू लता आवासीय गांधी कॉलेज के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

नेशनल हाईवे 220 पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को पीछे से मारा जोरदार ठोकर, बाइक में सवार गांधी कॉलेज के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका थाना अंतर्गत चाईबासा हाता नेशनल हाईवे 220 पर, हाता माताजी आश्रम के समीप बनी हुई पुल पर अनियंत्रित OD 34 d/2043 नंबर का एक ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार , सीजू लता आवासीय गांधी कॉलेज के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सीजूलता गांधी कॉलेज के तीन छात्र कॉलेज में रहकर आवासीय पढ़ाई करते हैं,

रविवार के दिन छुट्टी रहने के कारण छात्र अलताव, मनोज गोप एवं अभिजीत प्रधान रविवार लगभग 11:00 बजे मार्केटिंग करने के लिए बाइक के माध्यम से हाता की और आ रहे थे तभी हाता माताजी आश्रम के समीप बनी हुई पुल के समीप सड़क खराब होने के कारण बाइक सवार ब्रेक लगाई तभी पीछे से आ रही है एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया,
जिससे बाइक सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी खबर गांधी कॉलेज के प्रबंधक को होते ही, प्रबंधक की ओर से घटनास्थल पर लोग पहुंच गया एवं स्थानीय लोगों का सहयोग से घायल तीनों छात्र को इलाज हैतू टाटा मैंन अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो बल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों गाड़ी को जप्त करते हुए, जांच शुरू कर दी।
इधर पुल के सामने बनी हुई रास्ता संवेदक के द्वारा बरसों से अधूरा छोड़े जाने के कारण हो रही दुर्घटना पर स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द अधूरा कार्य को पूरा करने की मांग की है।




