Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

निरसा हटिया मोड़ से केएसजीएम कालेज तक सड़क की स्थिति बद से बदतर,मुखिया रिंकू देवी ने सीओ को ज्ञापन देकर पीसीसी पथ बनाने की मांग की

निरसा हटिया मोड़ से केएसजीएम कालेज तक लगभग हाफ किलोमीटर तक सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है

निरसा हटिया मोड़ से केएसजीएम कालेज तक सड़क की स्थिति बद से बदतर,मुखिया रिंकू देवी ने सीओ को ज्ञापन देकर पीसीसी पथ बनाने की मांग की

निरसा : ( संबदाता मलय गोप) । निरसा हटिया मोड़ से केएसजीएम कालेज तक लगभग हाफ किलोमीटर तक सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है । सड़क गढ़े में है या गढ़े में सड़क, बरसात के इन दिनों में समझ मे नही आता । बरसात में पानी भरने से कई लोग गिर कर घायल हो गए ,

जबकि इसी सड़क पर हाई स्कूल,मिडिल स्कूल,तीन प्राइवेट स्कूल प्रतिदिन छात्र छात्राओं को स्कूल आना जाना है । इसी सड़क के किनारे हटिया लगता है । आने जाने का एक मात्र यही सड़क है । खटाल भी बगल में हैं । सड़क गोबर से हमेशा भरा रहता है । महशुस किया जा सकता है कि सड़क पर चलना कितना सुरक्षित है ।

पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है । सड़क की बदतर हालात को देखते हुये भमाल पंचायत की मुखिया रिंकू देवी ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी निरसा को एक ज्ञापन देकर उक्त सड़क को पीसीसी पथ निर्माण की मांग किया है ।

उन्होंने कहा है कि कई गांवों से घिरा यह सड़क है , दुर्गा पूजा सामने है इसलिये सड़क निर्माण अविलम्ब कराया जाय । अब देखना है कि पीसीसी पथ निर्माण में अंचलाधिकारी कितने संवेदनशील होते हैं ?

Related Articles

Back to top button