Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह पचंबा मुख्य मार्ग पर ‘द राऊडी ढाबा’ का शुभारंभ राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने फीता काटकर किया उद्घाटन

पचंबा मुख्य मार्ग पर एसबीआई के नजदीक स्थित द राऊडी ढाबा का शुभारंभ राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज ने फीता काटकर किया

गिरिडीह पचंबा मुख्य मार्ग पर ‘द राऊडी ढाबा’ का शुभारंभ राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पचंबा मुख्य मार्ग पर एसबीआई के नजदीक स्थित द राऊडी ढाबा का शुभारंभ राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर र लोजपा के जिला अध्यक्ष विनीत कुमार, किशन बगैडिया, ढाबा के संचालक विक्की कुमार एवं उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

श्री राज ने इस अवसर पर ढाबा संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, ढाबा संचालक विक्की कुमार ने बताया कि यहां वेज और नॉन-वेज दोनों प्रकार के व्यंजनों की वैरायटी उपलब्ध होगी, विशेष रूप से ‘राऊडी बिरयानी’ जो बेहद स्वादिष्ट होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि खाने के दौरान ग्राहकों के मनोरंजन के लिए एक गेम रखा गया है, जिसमें जीतने वाले को 200 रुपये का फ्री डिश दिया जाएगा। वही उद्घाटन समारोह में शिवम कुमार मुन्ना कुमार प्रेम कुमार दीव्यांश कुमार जैनेंद्र कुमार पीयूष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button