निरसा प्रखंड कार्यालय परिषर में आयोजित कृषि मेला का उद्घाटन विधायक अरूप चटर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया
निरसा गुरुवार को निरसा प्रखंड परिषर में आयोजित कृषि मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं वीडियो इंदरलाल ओहदार ,प्रखंड प्रमुख आशा देवी, जीप सदस्य दीपाली रविदास, जेएमएम नेता इशाक बेग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर किया ।

निरसा प्रखंड कार्यालय परिषर में आयोजित कृषि मेला का उद्घाटन विधायक अरूप चटर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया
निरसा : गुरुवार को निरसा प्रखंड परिषर में आयोजित कृषि मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं वीडियो इंदरलाल ओहदार ,प्रखंड प्रमुख आशा देवी, जीप सदस्य दीपाली रविदास, जेएमएम नेता इशाक बेग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर किया।

मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि , सभी पंचायत के मुखिया , सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय सहित कृषक उपस्थित थे । कृषि मेले में प्रत्येक सब्जी,फल,फूल का स्टॉल लगाया गया था । मेला में उत्तम किस्म के देशी मुर्गा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था । लोंगों की जानकारी हेतु केंद्र व राज्य सरकार के योजनाओं के भी बैनर लगे हुए थे । बीडीओ के देख रेख में मेले की ब्यवस्था सुब्यवस्थित ढंग से की गई थी ।

विधायक अरुप चटर्जी ने मेला में लगे सभी स्टोलो को घूम घूम कर देखा उन्होंने कहा की यह मेला सरकार की और से जिला क़ृषि विभाग द्वारा लगाया गया है । इससे लोग लाभान्वित होंगे । उन्होंने मेले के औचित्य पर प्रकाश डाला , कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषकों के विकाश के लिये हर सम्भव प्रयासरत है आगे भी रहेगा ।

कृषक अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगे । उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये सरसो से तेल निकालने हेतु जिला स्तर के कृषि विभाग से एप्रुभल मिल जाएगा ।
प्रखंड पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार ने क़ृषि मेला में आये सभी लोगों को अपने सम्बोधन में कहा कि नई तकनीकी के माध्यम से आज कृषि के क्षेत्र व उत्पादन में आमूल चूल परिवर्तन आया है जिसका लाभ कृषक को मिले ।




