नटराज चौक से कचहरी चौक तक ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप क्रकेटा के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया।
नटराज चौक से कचहरी चौक तक ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप क्रकेटा के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया।

नटराज चौक से कचहरी चौक तक ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप क्रकेटा के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए शनिवार को नटराज चौक से कचहरी चौक तक ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप क्रकेटा के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस जवान ने सड़क के किनारे जहा तहा मोटरसाइकिल खड़ा करने वाले लोगों का चालान काटा। अभियान की शुरुआत नटराज चौक से की गई जो कचहरी रोड चलाया गया। सबसे ज्यादा जाम की समस्या कोर्ट परिसर के बाहर होती है ऐसे में सड़क के किनारे बाइक खड़ा करने वालो को यातायात पुलिस ने खदेड़ा। वही राज्य के राज्यपाल का भी आगमन गिरिडीह में होने वाला है। इसको लेकर यातायात पुलिस ने जाम की समस्या को दुरुस्त किया। इस बाबत इंस्पेक्टर अनूप क्रकेटा ने बताया कि बताया लोग पार्किंग में वाहन खड़ा न करके जहां तहां वाहन को पार्क कर देते है। जिससे शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या बनी रहती है यातायात पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जाता है और लोगों को हिदायत भी दी जाती है। इसके बावजूद सड़क के किनारे जहां-तहा बाइक खड़ा कर देते हैं जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर आज भी अभियान को गति दी गई।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वहान को पार्किंग स्थल में खड़ा करें। जिससे शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही लोगों को आवागमन में भी सुविधा हो। अभियान में प्रभारी नगर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, कृष्णकांत सहित अन्य जवान शामिल थे।



