Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया गिरिडीह के पूजा पंडालों का भ्रमण व्यवस्था की ली जानकारी दिए कई निर्देश

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया गिरिडीह के पूजा पंडालों का भ्रमण व्यवस्था की ली जानकारी दिए कई निर्देश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों , नगर निगम एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ स्थल पर जाकर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, पेयजल, यातायात प्रबंधन तथा अग्निशमन के पर्याप्त इंतज़ाम की समीक्षा की और तुरंत समाधान हेतु निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग मिलकर समय पर सभी आवश्यक कार्य पूरा करें।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह शहर की शान हमारे पूजा पंडाल हैं। यहाँ प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं, इसलिए हमारी ज़िम्मेदारी है कि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण मिले।
उन्होंने सभी पूजा पंडालों में साफ़-सफ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बिजली विभाग को बिना रूकावट बिजली आपूर्ति और बैकअप व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया । स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की तैनाती करने के निर्देश दिए गए ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। सरकार की ओर से हम हर संभव प्रयास करेंगे कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कमी न रहे।” मंत्री ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे स्वच्छता एवं यातायात नियमों के पालन में प्रशासन का सहयोग करें और त्योहार को सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित माहौल में मनाएं।

इस अवसर पर एसडीएम श्रीकान्त यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो , नगर निगम के सहायक आयुक्त अशोक हांसदा, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं विभिन्न पूजा समिति के पदाधिकारी सहित अजीत कुमार पप्पू, साठू ठाकुर, राॅकी सिंह , कृष्ण मुरारी शर्मा, अभय सिंह, रामजी यादव, सुमित कुमार, राकेश रंजन, आनंद मिश्रा, पवन सिंह, अभिनव सिंह, संजय वर्मा, हरिमोहन कंधवे, दारा हाजरा सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button