Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

माहुरी समाज ने नम आंखों से सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि, जनसेवा और विकास में योगदान को किया याद

दिवंगत विधायक सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह में शोक की लहर है।

माहुरी समाज ने नम आंखों से सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि, जनसेवा और विकास में योगदान को किया याद

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : दिवंगत विधायक सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह में शोक की लहर है। इसी क्रम में माहुरी समाज की विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में मां मथुरासिनी मंदिर परिसर, भंडारीडीह में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में समाज के सैकड़ों लोगों, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वक्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के जनसेवा, समाजहित और गिरिडीह के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके असामयिक निधन से गिरिडीह को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई आसान नहीं है।

माहुरी समाज की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Back to top button