Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

धनबाद गोविंदपुर : शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

गोविंदपुर श्री नरसिंह नारायण उच्च विद्यालय बागसुमा में उस समय हंगामा मच गया जब कक्षा पाँच की एक छात्रा ने शिक्षक इम्तियाज हुसैन (42) पर छेड़खानी का आरोप लगाया

धनबाद गोविंदपुर : शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

धनबाद : गोविंदपुर श्री नरसिंह नारायण उच्च विद्यालय बागसुमा में उस समय हंगामा मच गया जब कक्षा पाँच की एक छात्रा ने शिक्षक इम्तियाज हुसैन (42) पर छेड़खानी का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि टिफिन के समय शिक्षक ने 11 वर्षीय छात्रा को एक खाली कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और आरोपी शिक्षक को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुलशन आरा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाना ले गई।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने इस मामले में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया। वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय भी विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों के दबाव पर आरोपी शिक्षक का प्रतिनियोजन तत्काल रद्द कर दिया।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button