धनबाद के अशर्फी हॉस्पिटल में आज एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला जब धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुल्लू महतो डुमरी विधायक जयराम महतो से मिलने पहुँचे।

धनबाद : धनबाद के अशर्फी हॉस्पिटल में आज एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला जब धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुल्लू महतो डुमरी विधायक जयराम महतो से मिलने पहुँचे। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व विधायक जयराम महतो के पैर में गंभीर चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

सांसद ढुल्लू महतो ने अस्पताल पहुँचकर विधायक महतो के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और परिवारजनों से भी मुलाकात कर उनके कुशलक्षेम के बारे में जाना। उन्होंने विधायक जी से व्यक्तिगत रूप से हालचाल पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएँ दीं।
सांसद महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का स्वस्थ रहना क्षेत्र और जनता दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विधायक जयराम महतो जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगे।