दीपावली की शाम जगमगाती लाईट्स और दीये की रौशनी से पूरा शहर रौशन हो गया।
दीपावली की शाम जगमगाती लाईट्स और दीये की रौशनी से पूरा शहर रौशन हो गया।

दीपावली की शाम जगमगाती लाईट्स और दीये की रौशनी से पूरा शहर रौशन हो गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: दीपावली की शाम जगमगाती लाईट्स और दीये की रौशनी से पूरा शहर रौशन हो गया। लोगों ने पूरे विधि विधान से हुई लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।

रोशनी और सुख, समृद्धि का पर्व दीपावली का त्यौहार गिरिडीह में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार की शाम होते ही जहां एक ओर पूरा शहर रोशनी से नहा गया था। वहीं पटाखों की आवाज कानों में गुंजने लगी थी। सोमवार की सुबह से ही लोग घरों को सजाने में लगे हुए थे। रंग बिरंगी लाइटों के साथ झालर की सजावट भी लोग करने में व्यस्त रहे। इस दौरान महिलाएं और युवतियां भी घर के द्वार पर जहां खूबसूरत रंगोली सजा रही थी। वहीं व्यवसायीक प्रतिष्ठानों को भी भव्य रूप से सजाया गया था। लोगों ने शुभ मुहूर्त में अपने-अपने घरों व व्यवसायीक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर उनका आह्वाहन किया और श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान शाम ढलते ही पूरा शहर रंग बिरंगी लाईट और दियो की रोशनी से नहा उठा। साथ पटाखे जलने की शोर भी गुंजने लगी। बच्चों बच्चों के साथ-साथ महिलाएं और युवतियों ने भी खूब आतिशबाजी की। इस क्रम में कोई अनार जलाता दिखा, तो कोई तेज आवाज के आतिशबाजी करने में व्यस्त रहा। खास तौर पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की।

