4 जुलाई से लापता युवक का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका पर फूटा गुस्सा; सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा इंसाफ
गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा, जो 4 जुलाई से लापता थे, उनका श,व बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

4 जुलाई से लापता युवक का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका पर फूटा गुस्सा; सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा इंसाफ
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा, जो 4 जुलाई से लापता थे, उनका श,व बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। शव मिलने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और शनिवार सुबह उन्होंने जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग को चित्तरडीह पहाड़ी के समीप जाम कर दिया।

सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि नीरज की ह,त्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की शीघ्र गि,रफ्तारी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
आक्रोशित लोगों का कहना है कि नीरज की मौ,त सामान्य नहीं है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच होनी चाहिए। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप दास स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने और सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास करते रहे।
इस बीच, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता कामेश्वर पासवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
फिलहाल प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता जारी है। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पोस्,टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।




