Breaking Newsखेलचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

तीन दिवसीय बहुभाषी नाटक,नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम राजन मेमोरियल महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

तीन दिवसीय बहुभाषी नाटक,नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम राजन मेमोरियल महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

तीन दिवसीय बहुभाषी नाटक,नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम राजन मेमोरियल महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: द रंग संस्था एवं गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह द्वारा आयोजित राजन मेमोरियल महोत्सव 2025 में तीन दिवसीय बहुभाषी नाटक,नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम का समापन मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के परीक्षा हॉल में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह,डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सचिन गर्ग, गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह अंग्रेजी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर एम एन सिंह, वार्ड पार्षद सुमित कुमार, यामाहा शोरूम से निशित शंघाई एवं स्पर्श शंघाई, मर्सी हॉस्पिटल से वेदाश शाहबादी, विशाल शाहबादी, अरविंद कुमार,मुखिया मेहताब मिर्जा, राकेश सिंह, निशांत गुप्ता, पीयूष कुमार, देवेंद्र सिंह, ज्योति कुमारी, राजेश कुमार तरनजीत खालसा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं इस संस्था के दिवंगत कार्यकर्ता राजन की प्रतिमा पर माल पुष्प अर्पित कर की गई।

तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में भारतवर्ष के विभिन्न राज्य से आए हुए प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी एवं कुल मिलाकर एक छोटे भारत का रूप परिलक्षित हुआ।

मुख्य अतिथि संजय सिंह ने बताया की कला संस्कृति के क्षेत्र में गिरिडीह के युवाओं द्वारा इस प्रकार का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। नाटक समाज में फैली हुई कुरीतियां को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है गिरिडीह जिले के लिए राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना गौरव की बात है।

इस कार्यक्रम को आयोजित करने में द रंग के सभी कार्यकर्ताओं ने पिछले एक माह से‌ मेहनत की है। मुख्य रूप से पुरुषोत्तम कुमार, श्रुति सिन्हा, बलराम कुमार वर्मा, विवेक कुमार ताती, सृष्टि गिरी, सचिन कुमार दास, सियाकुमारी, दिनकर कुमार, सुमित, कृष चौरसिया, दीपेश,

रिया कुमारी, जीवन, आनंद, ओम, सिमरन, सादगी, अजीत कुमार, डॉ सुमन,अवनीत मिश्रा

आदि का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Back to top button