ताराटांड़ के बदगुंदा गांव में कार्तिक उद्यापन शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों में टकराव, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल
कार्तिक उद्यापन को लेकर बुधवार को ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा गांव में निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

ताराटांड़ के बदगुंदा गांव में कार्तिक उद्यापन शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों में टकराव, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह। कार्तिक उद्यापन को लेकर बुधवार को ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा गांव में निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते टकराव में बदल गया। दोनों ओर से प’त्थरबाजी व लाठी-डं’डे चलने से अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांडेय से सीओ, बीडीओ, और आसपास के थानों (ताराटांड़, गांडेय व अहिल्यापुर) की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त और एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।




