Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच निकली भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, सड़कों पर उमड़ा चित्रांश परिवार का उत्साह

गिरिडीह में चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गाजे-बाजे और भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।

ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच निकली भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, सड़कों पर उमड़ा चित्रांश परिवार का उत्साह

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गाजे-बाजे और भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में चित्रांश परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर चेहरे पर उत्साह और उमंग देखने को मिली।

यह भव्य शोभायात्रा केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति के तत्वावधान में निकाली गई। यात्रा की शुरुआत झंडा मैदान से हुई। इससे पूर्व पुराने जेल परिसर स्थित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की विधिवत आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं का कारवां ढोल-नगाड़ों के साथ आगे बढ़ा।

शोभायात्रा झंडा मैदान से निकलकर जेपी चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक, बरगंडा चौक और महाराज जरासंध चौक होते हुए विवाह भवन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान समाज के लोग भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। जगह-जगह भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

इस मौके पर केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की संयोजक मंडली के चुन्नू कांत, प्रकाश सहाय, कृष्णा प्रसाद, पीके दत्ता, सतीश कुंदन, नवीन सिन्हा, शिवेंद्र सिन्हा, चंद्रमोहन प्रसाद, तनुजा सहाय, डॉ. पुष्पा सिन्हा, राजेश सिन्हा, संजीव नाथ धुल्लू, टिंकू, नीलू सिन्हा, प्रदीप जमुआर, जयशंकर सिन्हा सिंकु सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर चित्रांश परिवार के लोगों ने कहा कि इस बार शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी काफी उत्साहजनक रही। समाज की महिलाओं ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी परंपरा एवं संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।
भगवान चित्रगुप्त की इस भव्य शोभायात्रा ने गिरिडीह में आस्था, एकता और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button