Breaking Newsअपराधताजा खबरपश्चिम बंगाललाइव न्यूज़

डोमकल से अवैध आग्नेयस्त्र, गोलियों समेत एक गिरफ्तार…

डोमकल से अवैध आग्नेयस्त्र, गोलियों समेत एक गिरफ्तार...

डोमकल से अवैध आग्नेयस्त्र, गोलियों समेत एक गिरफ्तार…

कोलकाता: प्रशांत कुमार राउल

बंगाल: आगामी पंचायत चुनाव से पहले एक बार फिर मुर्शिदाबाद के डोमकल थाना क्षेत्र से अवैध आग्नेयस्त्र व गोला बारूद बरामद किया गया है | गोपनीय सूत्रों से मिली सूचना पर डोमकल थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात दक्षिण गरीबपुर-रेजलापड़ा में मोइनुद्दीन मंडल (48) के घर पर छापेमारी किया था |

उसके घर की तलाशी के दौरान एक देशी पाइप गन और एक राउंड गोली बरामद की गई। डोमकल थाने के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘पिछले कुछ दिनों से हमें जानकारी मिल रही थी कि मोइनुद्दीन ने इलाके में आतंक फैलाने के लिए अपने घर में हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा किया है | इसी सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात मोईनुद्दीन के घर में छापेमारी कर तमंचे और गोलियां बरामद की गयी | पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है | बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया और 10 दिन की पुलिस हिरासत में लेने का निर्द्देश दिया गया है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति पर पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है | डोमकल थाने के अधिकारी ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के संरक्षण में बदमाशों ने अवैध हथियार, बम और गोलियां जमा करना शुरू कर दिया है | इनका मकसद पंचायत चुनाव से पहले और उसके दौरान इलाके में आतंक फैलाना है। हालांकि, पुलिस ने मुशीदाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध आग्नेयास्त्रों, बमों और गोलियों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है | नतीजतन समशेरगंज, सुती, डोमकल, हरिहरपारा समेत कई थानों से अवैध असलहे, बम व गोलियां बरामद हुई हैं |

Related Articles

Back to top button