Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, वक्ताओं ने उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को किया याद l

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के तहत झारखंड धाम स्थित विवाह भवन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, वक्ताओं ने उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को किया याद

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के तहत झारखंड धाम स्थित विवाह भवन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव तथा जमुआ विधायक मंजू कुमारी मौजूद रहीं। वहीं जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, छोटेलाल यादव, पवन साव, देवनाथ राणा, प्रियंका यादव, उदय सिंह, श्रीकांत राय, बीरेन्द्र तिवारी, दशरथ वर्मा, दीपक भारती सहित सभी मंडलों के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और देश की एकता एवं अखंडता के लिए दिए गए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है तथा उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button