Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डुमरी में भाजपा के वुथ स्तरीय चुनावी सम्मेलन में भाग लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास।

डुमरी में भाजपा के वुथ स्तरीय चुनावी सम्मेलन में भाग लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास।

 

डुमरी में भाजपा के वुथ स्तरीय चुनावी सम्मेलन में भाग लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: डुमरी में भाजपा के वुथ स्तरीय चुनावी सम्मेलन में भाग लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास। किया एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में वोट देने की अपील।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर बरसते हुए कहा कि जो वायदा जनता से किया था उसे निभाया नही । कहा देश मे सबसे झूठा मुख्यमंत्री है तो वो है हेमन्त सोरेन ।

गिरीडीह :- मंगलवार को डुमरी उपचुनाव में चुनावी दौरा के दरम्यान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास डुमरी पहुंचे जहां बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया । इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके भाव स्वागत किया सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर बरसते हुए कहा कि देश के सबसे कमजोर व झूठा मुख्यमंत्री में कोई है तो वह हैं हेमंत सोरेन। क्योंकि इन्होंने चुनाव के दौरान झारखंड की जनता से अबुवा राज की स्थापना के नाम पर जो जो वादा किया था उसने एक भी नहीं निभाया है अर्थात जनता से हेमंत सोरेन ने वादा खिलाफी करते हुएअवैध रूप से अपनी संपत्ति अर्जित करने में ज्यादा ध्यान दिया परिणाम स्वरुप जब उनकी चोरी पकड़े गई तो इडी के डर से सुप्रीम कोर्ट के शरण में चले गए ,अगर उन्होंने चोरी नहीं किया होता तो खुद ईडी को मुंहतोड़ जवाब देते।

उन्होंने कहा कि आज जो भी नियुक्तियां दी जा रही है हमारे डबल इंजन की सरकार के समय की ही देन है हमारी सरकार ने महिलाओं का सशक्तिकरण किया तथा झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया जिसके कारण आज ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बिजली पीने की शुद्ध पानी मुहैया करवाई जा रही है ।

उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि  चार वर्षो में झारखंड के नौजवानों को छलने का काम किया क्योंकि एक भी नौकरी का विज्ञापन इनके द्वारा नही निकाला गया।

उन्होंने कहा कि अगर राज्य में विकास का काम हेमंत सोरेन की सरकार ने की होती तो आज इस डुमरी उपचुनाव में पूरा कैबिनेट बेबी देवी के पक्ष में प्रचार नहीं करती और ना ही डुमरी में नेताओं और मंत्रियों का डेरा डंडा लगता । इससे साफ है कि हेमंत सोरेन इस डुमरी उपचुनाव को लेकर डरा हुआ है ।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की दर को बरकरार रखने के लिए 5 तारीख को एन एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में मतदान कर फिर जलपान करें।

इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ,बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को बड़ी से भारी मतों से जीतने की अपील किया वहीं जिला संगठन प्रभारी अमित तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी कामाख्या गिरी, भाजपा नेता सुनील पासवान ,कामेश्वर पासवान ,प्रदीप साहू ,सुभाष चंद्र सिन्हा, प्रशांत जैसवाल, प्रणव वर्मा ,सहित कई भाजपा के जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी मंचासीन थे।

Related Articles

Back to top button