Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डीसी रामनिवास यादव की पहल से बदली 85 दिव्यांगों की जिंदगी, DMFT फंड से मिली बैटरी चालित ट्राय साइकिल

गिरिडीह जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल और उपायुक्त रामनिवास यादव के विशेष प्रयास से गुरुवार को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में 85 दिव्यांगजनों के बीच लिथियम बैटरी चालित ट्राय साइकिल का वितरण किया गया।

डीसी रामनिवास यादव की पहल से बदली 85 दिव्यांगों की जिंदगी, DMFT फंड से मिली बैटरी चालित ट्राय साइकिल

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बोले— “नर सेवा ही नारायण सेवा”, वंचित लाभुकों को अगले चरण में मिलेगा लाभ

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल और उपायुक्त रामनिवास यादव के विशेष प्रयास से गुरुवार को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में 85 दिव्यांगजनों के बीच लिथियम बैटरी चालित ट्राय साइकिल का वितरण किया गया। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता और नई उम्मीद की किरण जगाई।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी, महापौर प्रमिला मेहरा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सदर एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने लाभुकों को ट्राय साइकिल सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

बैटरी चालित ट्राय साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। वहीं, पहले चरण की सूची में नाम नहीं होने के कारण कुछ पात्र लाभुक इस सुविधा से वंचित रह गए। इस पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने भरोसा दिलाया कि अगले चरण में सभी पात्र दिव्यांगजनों को भी ट्राय साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।”

उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि फिलहाल DMFT फंड से 85 दिव्यांगजनों को लिथियम बैटरी चालित ट्राय साइकिल उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उपलब्ध फंड के अनुसार अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button