Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

जनप्रतिनिधि के सहयोग से चोरों पर कसा लगाम, पुलिस गश्ती की की गई मांग

बरही :- बरही प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव गुड़ियों विजैया, डपोक में 11000 वोल्ट तार से शॉर्ट सर्किट कर चोरों द्वारा चोरी का अंजाम दिया जा रहा है। बरही पूर्वी जिप सदस्य प्रतिनिधि कैयूम अंसारी उक्त जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में चोरों द्वारा 11000वोल्ट तार को आपस में मिलाकर शार्ट सर्किट कर पिछले 15 दिनों से चोरी का अंजाम दिया जा रहा था।

बीती रात को भी चोरो द्वारा चोरी का प्रयास किया जा रहा था। जिसमें ग्रामीणों की तत्परता से चोरों का प्रयास असफल रहा। जिप सदस्य प्रतिनिधि ने प्रशासन से मांग किया कि उक्त क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल को भेजा जाए, ताकि पुनः चोरों द्वारा अमानवीय हरकत ना हो।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button