Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

झुरझुरी वा सलैया में सरकार आपके द्वार शिविर में उमड़ी भीड़, झुरझुरी में 605 आवेदन जमा, 226 आवेदन का ऑन द स्पॉट समाधान।

झुरझुरी वा सलैया में सरकार आपके द्वार शिविर में उमड़ी भीड़, झुरझुरी में 605 आवेदन जमा, 226 आवेदन का ऑन द स्पॉट समाधान।

झुरझुरी वा सलैया में सरकार आपके द्वार शिविर में उमड़ी भीड़, झुरझुरी में 605 आवेदन जमा, 226 आवेदन का ऑन द स्पॉट समाधान।

हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत झुरझुरी पंचायत में गुरुवार को सरकार आपके द्वार शिविर लगा। शुभारंभ अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, उप मुखिया प्रियंका कुमारी, पंसस मंजु देवी,झामुमो नेता प्रमोद गुप्ता,वार्ड सदस्य मिक्की गुप्ता,प्रयाग रविदास , सहादेव प्रसाद,दयानंद प्रसाद, संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर किया शुरुआत ।

oplus_2

झुरझुरी पंचायत में कुल 605 आवेदन आए, जिसमें 226 का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जबकि 379 प्रोसेस में रखा गया। झुरझुरी पंचायत शिविर में सबसे अधिक आवेदन अबुआ आवास योजना के लिए 298, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 71, सावित्री फुले किशोरी समृद्धि योजना 15, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 55, सर्वजन पेंशन योजना 29 और वृद्धा पेंशन योजना के 18 आवेदन प्राप्त हुए.

oplus_2

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग, एमओ मंटू कुमार रजक, कर्मचारी सह सीआई सुरेंद्र पासवान, सलामत हुसैन, गंगाधर प्रसाद, चिंताहरण पाठक, पार्वती कुमारी, दुलारी देवी, उमेश प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, ललन यादव, कुंवर यादव, लालमोहन प्रसाद, ब्यूटी देवी, चन्द्रिका प्रसाद, प्रमोद दास, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, किशोर कुमार, विकास कुमार ,बिट्टू यादव,जयराम यादव,कृष्णा यादव,हुलास प्रसाद,सुनील प्रसाद,छोटन यादव आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button