बेंगाबाद प्रखंड सभागार में बीते गुरुवार को हुए पंचायत समिति की बैठक…
बेंगाबाद प्रखंड सभागार में बीते गुरुवार को हुए पंचायत समिति की बैठक...

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में बीते गुरुवार को हुए पंचायत समिति की बैठक…
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: बेंगाबाद प्रखंड सभागार में बीते गुरुवार को हुए पंचायत समिति की बैठक में प्रमुख मीना देवी और उप प्रमुख सबा अंजुम के समर्थकों में नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद प्रमुख और उप प्रमुख दोनों पक्ष की ओर से जांच के लिए उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को आवेदन दिया गया था। जिसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक जांच टीम का गठन किया गया। गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में मामलों की जांच की गई। जांच कर में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशाल दीप खलको डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार बेंगाबाद बीडीओ कयूम अंसारी सीईओ कृष्ण मरांडी उपस्थित थे। इस दौरान प्रमुख मीना देवी और उप प्रमुख सबा अंजुम के साथ-साथ सबा अंजुम के समर्थक वाले पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद थे। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा मामले की जांच करते हुए कहा गया कि पंचायत समिति की बैठक समन्वय के साथ किया जाए और विकास योजनाओं को सभी पंचायत के लिए प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाए।

इस दौरान पुरानी नोकझोंक को भूल कर विकास योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर लागू करने की बात कही गई। इस बाबत डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार ने बताया कि बेंगाबाद प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक में प्रमुख और उप प्रमुख समर्थकों के बीच नोकझोंक की घटना हुई थी। जिसके बाद जांच टीम का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी को निर्देश देते हुए कहा गया कि शांतिपूर्वक योजनाओं को लेने के लिए कहा गया है। कहा कि समिति की बैठक में जो निर्णय होता है उसे मानने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में विकास योजनाओं को लेना है। साथ ही जरूरी योजनाओं को पहले आपसी समन्वय के साथ पंचायत स्तर पर लागू करना है। उप प्रमुख सबा अंजुम ने कहा कि अधिकारियों की बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया उसी के आधार पर पंचायत स्तर पर विकास कार्य की जाएगी। मालूम हो कि पंचायत समिति की बैठक में उप प्रमुख के पंचायत समिति सदस्य समर्थकों ने कहा था कि प्रमुख मीना देवी और बीडीओ कयूम अंसारी की मिलीभगत से 14 पंचायतों को विकास योजनाओं से दूर रखा गया है। आरोप था की उप प्रमुख के समर्थक वाले पंचायत समिति को योजना दी जाती है। जिसको लेकर अधिकारियों को आवेदन दिया गया था। मौके पर उप प्रमुख पक्ष के पंचायत समिति समर्थक उपस्थित थे।



