झामुमो हल्दीपोखर पंचायत कमेटी की ओर से विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया।
झामुमो हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत कमेटी के ओर से विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हल्दीपोखर बाजार स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर मल्लार्पण कर एवं उनको याद किया गया।

झामुमो हल्दीपोखर पंचायत कमेटी की ओर से विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
झामुमो हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत कमेटी के ओर से विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हल्दीपोखर बाजार स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर मल्लार्पण कर एवं उनको याद किया गया। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के सांस्कृति, परंपरा एवं पहचान बनाए रखने के साथ साथ जल, जंगल ,जमीन रक्षा की संकल्प लिया गया।

पंचायत कमेटी के अध्यक्ष देव पालित ने कहा कि आज का दिन आदिवासियों के लिए एक महान दिन है। उन्होंने कहा आदिवासी समुदायों के संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करना और उनके सामाजिक , आर्थिक एवं पर्यावरणीय योगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। ईस मोके पर ओम प्रकाश गुप्ता, सुरु सरदार, उतम बगती,सागर सरदार ,रंजन मुर्मू, अभिजीत सेठ, बबलू रूही दास, आदि उपस्थित थे।




