Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
झामुमो नेता हितेश भगत की माता का निधन, परिवार में शोक का लहर, विधायक संजीव सरदार अंतिम दर्शन कर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर ग्राम निवासी, झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता हितेश भगत की माताजी भारती भगत का निधन हो गया।

झामुमो नेता हितेश भगत की माता का निधन, परिवार में शोक का लहर, विधायक संजीव सरदार अंतिम दर्शन कर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/पोटका
पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर ग्राम निवासी, झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता हितेश भगत की माताजी भारती भगत का निधन हो गया। उनके निधन से परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।

विधायक ने अंतिम दर्शन कर अर्पित की श्रद्धांजलि
पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार उनके निवास स्थान पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
मौके पर विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।



