Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद l

21 अप्रैल 2026 की रात पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार एवं CRPF 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली कि पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के कानाडीह चतरो जोकई नाला के पास उग्रवादियों द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं हथियार छिपाकर रखा गया है।

पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद l

गिरिडीह : मनोज कुमार

गिरिडीह : जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 21 अप्रैल 2026 की रात पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार एवं CRPF 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली कि पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के कानाडीह चतरो जोकई नाला के पास उग्रवादियों द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं हथियार छिपाकर रखा गया है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार, डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा एवं थाना प्रभारी खुखरा रविंद्र कुमार सिंह कर रहे थे।

संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जोकई नाला के पास से 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि इस वायर का उपयोग विस्फोटक गतिविधियों में किया जा सकता था।

इस छापामारी अभियान में CRPF 154 बटालियन के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश वर्मा सहित QAT टीम और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को उग्रवादियों की साजिश को नाकाम करने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है।
फिलहाल पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button