Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झामुमों पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा हलदीपोखर बाजार में भगवान बिरसा मुंडा की 126 वां शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

पोटका के हल्दी पोखर बाजार में झामुमों पोटका प्रखंड कमिटी के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126 वां शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।

झामुमों पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा हलदीपोखर बाजार में भगवान बिरसा मुंडा की 126 वां शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका के हल्दी पोखर बाजार में झामुमों पोटका प्रखंड कमिटी के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126 वां शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा में पोटका विधायक संजीव सरदार एवं साथ में उपस्थित कार्यकर्ताओ के द्वारा वीर बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

मौके पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा उलगुलान के महानायक थे। जल, जंगल, जमीन की लड़ाई में उन्होंने जो शहादत दी, वो हर आदिवासी-मूलवासी के लिए प्रेरणा हैं । इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी बबलू चौधरी, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, मुखिया कार्तिक मुर्मू, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, काडु प्रधान,जिकरुल होंदा, रजनी सड़ंगी, वीरेंद्र पात्र, पिनाकी नायक, जमाल, लाल बावु, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button