Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जेल से निकले, गेट पर फिर गिरफ्तारी: आजाद नगर झड़प कांड में पचंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परिजनों ने जताया विरोध l

गिरिडीह में पचंबा थाना पुलिस ने नगर निगम चुनाव के दिन हुए आजाद नगर झड़प और गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

जेल से निकले, गेट पर फिर गिरफ्तारी: आजाद नगर झड़प कांड में पचंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परिजनों ने जताया विरोध

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में पचंबा थाना पुलिस ने नगर निगम चुनाव के दिन हुए आजाद नगर झड़प और गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जेल से रिहा हुए चार आरोपियों को पुलिस ने जेल गेट से ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने इसे कानून के तहत की गई कार्रवाई बताया है।

जानकारी के अनुसार पचंबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ले में नगर निगम चुनाव के दिन हुई झड़प, हंगामे और गोलीकांड मामले में पुलिस लंबे समय से कुछ आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार शाम जेल से रिहा हुए मंजीत पासवान, आकाश हाड़ी, अमित विश्वकर्मा और किशोर पासवान को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पहले से ही जेल गेट पर तैनात थी। जैसे ही चारों आरोपी जेल से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें दूसरे कांड में वांछित होने के आधार पर हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान मामले के अनुसंधानकर्ता प्रशांत कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही आरोपियों के परिजन और कुछ स्थानीय लोग जेल के बाहर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी आजाद नगर झड़प कांड में नामजद हैं और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।

“चारों अभियुक्त आजाद नगर झड़प और गोलीकांड मामले में वांछित थे। न्यायालय से रिहाई के बाद उन्हें संबंधित कांड में गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई पूरी तरह विधि-सम्मत है।”
फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं नगर निगम चुनाव के दौरान हुई हिंसा के मामले में आगे भी कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button