Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रक्षाबंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर मा0 नीतीश कुमार ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र

बिहार के विश्वकर्मा एवं युगपुरुष मा0 नीतीश कुमार का रक्षाबंधन पर बिहारवाशियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा की भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और समर्पण का पावन पर्व है।

रक्षाबंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर मा0 नीतीश कुमार ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र

पटना, 28 अगस्त 2026

बिहार के विश्वकर्मा एवं युगपुरुष मा0 नीतीश कुमार का रक्षाबंधन पर बिहारवाशियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा की भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और समर्पण का पावन पर्व है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में रिश्तों की पवित्रता, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करने का संदेश देता है।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार सहित देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास का यह पवित्र बंधन सदैव मजबूत बना रहे।
आइए, इस अवसर पर हम सभी समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सम्मान और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें। यही इस पावन पर्व की सच्ची भावना है।

वही उक्त मौके पर रक्षाबंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के पावन अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण की रक्षा और वृक्षों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षों की सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढाना और अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधने की यह पहल प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना को मजबूत करती है।

श्री नीतीश कुमार ने अपनी तीनों बहनों से राखी बंधवाने के उपरांत सभी प्रदेशवासियों से एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने तथा वृक्षों की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता श्री ललन कुमार सर्राफ एमएलसी के साथ मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी रहे।

Related Articles

Back to top button