Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जेएसएलपीएस की महिलाओं के द्वारा चूड़ी एवं ज्वेलरी बनाने पर किया गया प्रोत्साहित।

जेएसएलपीएस की महिलाओं के द्वारा चूड़ी एवं ज्वेलरी बनाने पर किया गया प्रोत्साहित।

जेएसएलपीएस की महिलाओं के द्वारा चूड़ी एवं ज्वेलरी बनाने पर किया गया प्रोत्साहित।

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के चलकुशा पंचायत भवन में जेएसएलपीएस के तहत महिलाओं के द्वारा ज्वेलरी एवं चूड़ी बनाने पर महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। प्रोत्साहित कार्यक्रम की अध्यक्षता आईपीआरपी बीरसी देवी एवं संचालन मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सविता सिंह प्रमुख नीतू कुमारी उप मुखिया खुशबू देवी शामिल हुए। जिला परिषद सदस्य सविता सिंह ने कहीं की जेएसएलपीएस के तहत महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। हमारी महिलाएं इस संस्था में जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही है।

ज्ञात होगी कुछ दिन पूर्व जेएसएलपीएस के माध्यम से रुलर सेल्फ एंप्लॉयमेंट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट इंडिया बैंक हजारीबाग के द्वारा 10 दिन का प्रशिक्षण चलकुशा संकुल के पांच दिदियों को दिया गया था ।

जो स्वरोजगार से जुड़ी और कार्य को आगे बढ़ा रही है। प्रशिक्षण लेने वाली दीदी यशोदा देवी, सुनीता देवी, तारा देवी, बैजन्ती देवी, पदमीनी देवी है। इस कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि दीपू चौधरी, आशिष पंडित, रविंद्र यादव,यशोदा देवी सरिता देवी ललिता देवी मिथिला देवी रजिया खातून समेत अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button