आगामी आने वाले पर्व रामनवमी को देखते हुए सोमवार को नगर थाना परिसर में मुफस्सिल थाना,नगर थाना और पचंबा थाना के डीजे और साउंड सिस्टम संचालकों के साथ संयुक्त बैठक की गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: आगामी आने वाले पर्व रामनवमी को देखते हुए सोमवार को नगर थाना परिसर में मुफस्सिल थाना,नगर थाना और पचंबा थाना के डीजे और साउंड सिस्टम संचालकों के साथ संयुक्त बैठक की गई। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीएम विशालदीप खलखो ने की। बैठक के दौरान साउंड सिस्टम संचालकों को रामनवमी पर्व को देखते हुए आवश्यक सूचना दी गई। बैठक के दौरान बताया गया कि अखाड़ा अथवा जुलूस के लिए डीजे बुक नहीं किया जाएगा वही जुलूस में जाने वाले लाउडस्पीकर बॉक्स की संख्या कम से कम होगी जिसकी आवाज की तीव्रता 50 से60 डेसीबल तक ही होगी। मुख्य मार्ग पर स्थित अखाड़ा पर अधिक संख्या में साउंड बॉक्स लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान बताया गया कि जुलूस एवं झांकी पर लगने वाले लाउडस्पीकर हॉल में किसी भी प्रकार का उग्र नारा भाषण सुहागपुर बिगाड़ने वाले गीतों का प्रयोग नहीं किया जाए। DJ साउंड बुकिंग करने के समय लेटर पैड पर साउंड सिस्टम लेने वाले समिति का पूरा पता और पांच लोगों का मोबाइल नंबर रखने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान साउंड संचालकों को सभी नियमों से संबंधित एक घोषणापत्र दिया गया। इस बाबत सदर एसडीएम ने बताया कि सभी साउंड सिस्टम एसोसिएशन के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक की गई जिसमें सभी ने प्रशासन का सहयोग करने की बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व के दौरान अखाड़ा एवं जुलूस में डीजे और साउंड का प्रयोग नहीं किया जाएगा इस दौरान भड़काऊ गाने भी नहीं बजाए जाएंगे। उन्होंने सभी से शांति वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। मौके पर नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह समेत कई साउंड सिस्टम एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।