Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जिला कांग्रेस की विस्तारित कमेटी की प्रथम मासिक बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र l

गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कमेटी की प्रथम मासिक बैठक आयोजित की गई।

जिला कांग्रेस की विस्तारित कमेटी की प्रथम मासिक बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कमेटी की प्रथम मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर के नवनियुक्त पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों एवं प्रभार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में मुख्य रूप से शेष बचे बीएलए की नियुक्ति एवं पंचायत कमेटियों को पूर्ण रूप से गठित करने को लेकर चर्चा की गई। मनोनयन पत्र वितरण के बाद जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि यह केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और दायित्व का एहसास कराने वाला दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश जिस परिस्थिति से गुजर रहा है, उसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक सद्भाव बनाए रखना और संविधान की रक्षा करना कांग्रेसजनों का दायित्व है। फासीवादी ताकतें लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, जिसके खिलाफ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करने की अपील करते हुए कहा कि सत्ता रहे या न रहे, जनता का साथ हमेशा बना रहना चाहिए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई कमेटी में हर वर्ग एवं जिले के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी जाति और धर्म को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है और कभी भी सांप्रदायिक ताकतों के साथ समझौता नहीं किया है।

बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नकुल सिंह, नदीम अख्तर, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद अली खान, विमल सिंह, गौतम सिंह, अशोक विश्वकर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। वहीं महासचिव दिनेश विश्वकर्मा, रघुनंदन सिंह, सुदामा राम, मोहम्मद नेशाब, पोरेश नाथ मित्र, जुनेद आलम, इंद्रदेव सिंह, चंद्रशेखर सिंह, श्याम सुंदर शाह, अमित सिंह, दिलावर अंसारी, अनिल चौधरी, जगदीश मंडल, सुलेमान अख्तर, वरुण कुमार सिंह, अनिल हसदा, सोनाराम टुडू, कपिल देव राय, मनोज जायसवाल, करीम बक्श अंसारी सहित जिले भर के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button