झारखण्ड स्थापना दिवस को गिरिडीह भाजपा मनाएगी संविधान गौरव दिवस के रूप में: नीरा यादव
गिरिडीह,पूर्व मंत्री और कोडरमा विधायक डॉक्टर नीरा यादव बुधवार को गिरिडीह पहुंची. नया परिसदन में प्रेसवार्ता किया

झारखण्ड स्थापना दिवस को गिरिडीह भाजपा मनाएगी संविधान गौरव दिवस के रूप में: नीरा यादव
गिरिडीह , मनोज कुमार।
गिरिडीह : पूर्व मंत्री और कोडरमा विधायक डॉक्टर नीरा यादव बुधवार को गिरिडीह पहुंची. नया परिसदन में प्रेसवार्ता किया इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव पूर्व मेयर प्रकाश सेठ, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष हरमिदंर सिंह बग्गा, बिनय सिंह भी मौजूद थे,

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि झारखण्ड भाजपा पीएम मोदी के निर्देश पर भगवान बिरसा मुंडा कि जयंती को संविधान गौरव दिवस के रूप में मना रही है. क्योंकि भाजपा ये मानती है कि हर महापुरुषो के जीवन को युवाओ से रूबरू कराया जाए. जिसे युवा को देश के महापुरुषो के बारे में जानकारी मिल सके.

कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि झारखण्ड भाजपा भी पीएम मोदी का आभार मानती है कि वो भगवान बिरसा कि जयंती को जनजाति आदिवासी दिवस के रूप में मना रही है. क्योंकि भगवान बिरसा के नेतृत्व में ही पहला उलगुला आजादी को लेकर हुआ था. ऐसे में भाजपा का मकसद है कि राष्ट्र निर्माण में लगे जनजाति वर्ग का मजबूत पहचान बने.




