Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

जमीन विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग पर जा’नलेवा हमला, हमलावरों ने धारदार हथियार से काटा पैर, धनबाद रेफर

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अरवाटांड में जमीन विवाद को लेकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया गया।

जमीन विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग पर जा’नलेवा हमला, हमलावरों ने धारदार हथियार से काटा पैर, धनबाद रेफर

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अरवाटांड में जमीन विवाद को लेकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग रामकिशुन यादव का पैर धारदार हथियार से काट दिए जाने के बाद उन्हें स्थानीय सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक रामकिशुन यादव का अपने ही गोतिया पक्ष के लोगों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच अदालत में मामला भी लंबित है। शनिवार को जब रामकिशुन यादव घर में अकेले थे, तभी गोतिया पक्ष के चार–पांच लोग घर पहुंचे और अचानक धा’रदार ह’थियार से उन पर ह’मला कर दिया। जब उन्होंने बचाव की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके बाएं पैर पर वार कर दिया, जिससे पैर कटकर अलग हो गया।

हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर मचने पर ग्रामीणों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घटना को लेकर बताया गया कि इस विवाद को लेकर पूर्व में कई बार पंचायत व समझौते की कोशिश की गई, लेकिन नतीजा नहीं निकला। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button