Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जड़ी-बूटी दिवस पर पतंजलि परिवार का विशेष आयोजन, पौधरोपण कर बांटे औषधीय पौधे व जूस

गिरिडीह, आचार्य शिरोमणि स्वामी बालकृष्ण जी के जन्मोत्सव (जड़ी-बूटी दिवस) के अवसर पर पतंजलि परिवार द्वारा भंडारीडीह स्थित सरदार भूपेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जड़ी-बूटी दिवस पर पतंजलि परिवार का विशेष आयोजन, पौधरोपण कर बांटे औषधीय पौधे व जूस

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : आचार्य शिरोमणि स्वामी बालकृष्ण जी के जन्मोत्सव (जड़ी-बूटी दिवस) के अवसर पर पतंजलि परिवार द्वारा भंडारीडीह स्थित सरदार भूपेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य बालकृष्ण जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना के साथ हुई। इस दौरान उनके द्वारा आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना की।

पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम में औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण और पौधरोपण किया गया। साथ ही आम लोगों के बीच पतंजलि जूस का वितरण कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में नवीन कांत सिंह ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण जी ने भारतीय आयुर्वेद को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके जन्मोत्सव को “जड़ी-बूटी दिवस” के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज को प्रकृति, पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

इस अवसर पर सरदार भूपेंद्र सिंह, रणधीर कुमार गुप्ता, सरदार देवेंद्र सिंह, पुष्पा शक्ति, पिंकी खेतान, प्रभात खेतान, पप्पू सिंह, गुरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सावन कुमार, रमेश सिन्हा, ममता कंधवे, जोशी कुमारी सहित पतंजलि परिवार एवं भारत स्वाभिमान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button