Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

छोटकी खरगडीहा पंचायत में नशा मुक्ति व बाल विवाह रोकथाम को लेकर पद यात्रा व नुक्कड़ सभा की तैयारी बैठक आयोजित

छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण इकाई से संबंधित कार्यक्रम को लेकर एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।

छोटकी खरगडीहा पंचायत में नशा मुक्ति व बाल विवाह रोकथाम को लेकर पद यात्रा व नुक्कड़ सभा की तैयारी बैठक आयोजित

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण इकाई से संबंधित कार्यक्रम को लेकर एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने की। यह बैठक आगामी 17 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली पद यात्रा, नुक्कड़ सभा एवं जनसभा की तैयारी के उद्देश्य से बुलाई गई थी।

बैठक में पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, निवर्तमान 20 सूत्री अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, JSLPS के संकुल समन्वयक भोला यादव, वार्ड सदस्य शुभाष राना, प्रतिनिधि हाकीम अंसारी, रोजगार सेवक पुराण पंडित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति एवं बाल विवाह रोकथाम जैसे सामाजिक विषयों पर पंचायत द्वारा की जा रही पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि नशे की वजह से कई परिवार उजड़ चुके हैं, पारिवारिक विवाद बढ़े हैं और नई पीढ़ी भी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। ऐसे में पंचायत स्तर पर इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय एवं समय की आवश्यकता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 17 जनवरी 2026 को पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा से हरखुडीह, चुंगलो एवं हरिनवाटांड तक पद यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात ग्राम चुंगलो में सभा, छोटकी खरगडीहा चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन छोटकी खरगडीहा उच्च विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
अंत में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रमुख महोदया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button