Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

छठ महापर्व के दूसरे दिन नियम से खरना पूजा हुआ संपन्न, व्रतियों का शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

गिरिडीह, लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन रविवार को सिहोडीह बरगंडा मकतपुर समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में खरना पूजा संपन्न हुआ।

छठ महापर्व के दूसरे दिन नियम से खरना पूजा हुआ संपन्न, व्रतियों का शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन रविवार को सिहोडीह बरगंडा मकतपुर समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में खरना पूजा संपन्न हुआ। इस दौरान प्रसाद पाने के लिए लोग रात तक आवागमन करते दिखे। सुबह होते ही व्रतियो ने स्नान ध्यान घर पूजा स्थल की सफाई कि उसके बाद भगवान भास्कर का पूजन किया।

दिन भर सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना में लीन रहने के बाद शाम में नियम और शुद्धता से दूध अरवा चावल और गुड़ का खीर व रोटी बनाकर शाम में भगवान दीनानाथ को भोग लगाई। इसके बाद व्रतीयो ने खुद सेवन किया। तत्पश्चात व्रतीयो का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।

वहीं खरना का प्रसाद पाने के लिए लोगों का अपने रिश्तेदारों के यहां आने जाने का सिलसिला रात तक जारी रहा। मान्यता हैं कि खरना छठ पूजा का विशेष महत्व है माना जाता है कि खरना के समय छठी मैया पूजन स्थान में प्रवेश करती है और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती है। वहीं सोमवार को अस्ताचलगामी ओर मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button