Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चैनपुर दशहरा, दीपावली, छठ पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर थाना प्रभारी लाल जी ने जनता का आभार व्यक्त किया

दशहरा, दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है।

चैनपुर दशहरा, दीपावली, छठ पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर थाना प्रभारी लाल जी ने जनता का आभार व्यक्त किया

चैनपुर : दशहरा, दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है।

थाना प्रभारी लाल जी ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रशासन का भरपूर सहयोग किया, जिसके कारण सभी त्योहार शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुए।

उन्होंने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर थाना के समस्त पदाधिकारियों एवं रिजर्व गार्ड के जवानों द्वारा लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की गई। पूजा पंडालों, बाजारों एवं घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

लाल जी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगे भी इसी तरह प्रशासन का सहयोग करते रहें ताकि क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे। साथ ही उन्होंने त्योहारों को सफल बनाने में सहयोग के लिए थाना के सभी पुलिसकर्मियों को भी धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button