चैताडीह वाटर प्लांट खराब, गिरिडीह के लाखों लोगों पर पेयजल संकट; माले नेता राजेश सिन्हा ने नगर निगम पर साधा निशाना
चैताडीह वाटर प्लांट में तकनीकी खराबी आने से गिरिडीह के चैताडीह, भंडारीडीह, कृष्णा नगर, पचंबा समेत दर्जनों इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है।

चैताडीह वाटर प्लांट खराब, गिरिडीह के लाखों लोगों पर पेयजल संकट; माले नेता राजेश सिन्हा ने नगर निगम पर साधा निशाना
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : चैताडीह वाटर प्लांट में तकनीकी खराबी आने से गिरिडीह के चैताडीह, भंडारीडीह, कृष्णा नगर, पचंबा समेत दर्जनों इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है।

मामले की जानकारी मिलने पर माले नेता राजेश सिन्हा ने प्लांट का निरीक्षण किया और नगर निगम पर समय रहते व्यापक सूचना नहीं देने तथा वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया।

राजेश सिन्हा ने कहा कि प्लांट से टंकी तक पानी पहुंचने में करीब 15 घंटे लगते हैं, जो व्यवस्था की खामियों को दर्शाता है। उन्होंने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों पर मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी तथा कमीशनखोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने नगर विकास मंत्री से सभी जलापूर्ति प्लांटों और टंकियों की मरम्मत एवं सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की।
निरीक्षण के दौरान बबलू सानू, उमेश, चंदन और रियाज भी मौजूद रहे।




