Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा यादव समाज की बैठक में समाज को सशक्त बनाने का निर्णय।

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत चलकुशा पंचायत के ग्राम बाराडीह के देवी मंडप परिसर में रविवार को यादव समाज चलकुशा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया

चलकुशा यादव समाज की बैठक में समाज को सशक्त बनाने का निर्णय।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत चलकुशा पंचायत के ग्राम बाराडीह के देवी मंडप परिसर में रविवार को यादव समाज चलकुशा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गोपीडीह वार्ड सदस्य सिकंदर यादव ने किया। एवं संचालन चलकुशा डीलर संघ अध्यक्ष केदार यादव ने किया।

बैठक में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सहयोग और उनका समस्याओं का समाधान करने पर बल दिया गया। बैठक में समाज को सशक्त और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्थानीय स्तर पर बैठक कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य संजय यादव,बालचन्द यादव, शिक्षक कामेश्वर यादव, रामचंद्र यादव, राजेश यादव, द्वारिका यादव,पूर्व उप मुखिया राजेंद्र यादव,इंद्रदेव यादव,लोकनाथ यादव,महेंद्र यादव, उपेन्द्र यादव, सरयू यादव, रंजीत यादव,आनंद यादव,गुरुचरण यादव सहित समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button