Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा मे”रन फॉर झारखंड” के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

हजारीबाग/चलकुशा झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने पर चलकुशा प्रखंड मे बीडीओ अमृता सिंह के नेतृत्व में"रन फॉर झारखंड" के तहत दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चलकुशा मे”रन फॉर झारखंड” के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने पर चलकुशा प्रखंड मे बीडीओ अमृता सिंह के नेतृत्व में”रन फॉर झारखंड” के तहत दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौड़ में मुख्य रूप से प्रमुख नीतू कुमारी अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू शामिल हुए एवं दौड़ प्रतियोगिता में भारी संख्या में शिक्षक ,स्कूल के लड़के-लड़कियों एवं अन्य लोग हिस्सा लिया।

दौड़ चलकुशा प्रखंड मुख्यालय से चांदनी चौक तक और फिर वापस चलकुशा प्रखंड मुख्यालय तक किया गया।वहीं दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिए स्कूल बच्चों के बीच पुरस्कार दिया गया। वहीं इस मौके पर बीडीओ ने सभी की बेहतर स्वास्थ की कामना करते कही दौड़ेगा झारखंड-बढ़ेगा झारखंड।

मौके पर मुखिया सुखदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह, खाद आपूर्ति पदाधिकारी गणेश प्रजापति पसंस प्रतिनिधि उमेश साव,पंचायत सचिव सरफराज आलम, शिक्षक नौशाद आलम एवं काफी संख्या में प्रखंड अंचल कर्मी एवं अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button