Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

CSC PDS डीलर को CSC सेवाओं के बारे में प्रशिक्षण देकर सक्रिय किया गया।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को CSC से जुड़ी सभी CSC -PDS संचालकों को पलामू समाहरणालय के सभागार हॉल में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

CSC PDS डीलर को CSC सेवाओं के बारे में प्रशिक्षण देकर सक्रिय किया गया।

यह प्रशिक्षण दो शिफ्ट में संपन्न हुआ ।

प्रथम शिफ्ट: 11:00 से 2:00 बजे तक जिसमें 4 प्रखण्ड CSC PDS डीलर को प्रशिक्षित किया गया।

दूसरा शिफ्ट: 02:00 से 5:00 बजे तक 3 प्रखण्ड के CSC PDS डीलर को प्रशिक्षित किया गया।

उपायुक्त महोदया के निदेशानुसार

पुनः सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को CSC से जुड़ी सभी CSC -PDS संचालकों को पलामू समाहरणालय के सभागार हॉल में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करना तथा CSC -PDS डीलर को डिजिटल वित्तीय सेवाओं की सुलभता और संचालन में दक्ष बनाना है और उनके माध्यम से राशन कार्ड धारी सभी लाभुक को वित्तीय सेवा प्रदान करना है।

इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, (CSC), अरविंद कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में प्रतिभागी CSC- PDS डीलर को डीजीपे प्लेटफॉर्म, आधार आधारित भुगतान प्रणाली (AePS), ग्राहक सत्यापन, नकद निकासी, बैलेंस जांच, मिनी स्टेटमेंट इत्यादि एवं साथ ही डिजिटल सेवा पोर्टल के माध्यम से ग्रामीणों को दी जानेवाली सरकार की कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे विस्तृत में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में CSC -PDS के PDS राजेंद्र सिंह, कंचन देवी, बृजनंदन पासवान, सत्यनारायण सिंह, शंकर प्रसाद मेहता, शंभू प्रसाद गुप्ता, राजकुमार राम,बिंदेश्वर राम,बिजेंद्र कुमार सिंह, अनिता देवी इत्यादि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Related Articles

Back to top button