Breaking Newsझारखण्ड
चलकुशा में संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की जयंती मनाई गई
चलकुशा में संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की जयंती मनाई गई

हजारीबाग:
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत युवा अम्बेडकर क्लब चलकुशा में अशोक रविदास के नेतृत्व में संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई
अशोक रविदास ने कहा की गुरु रविदास भक्ति आंदोलन के एक प्रसिद्ध संत थे। उनके भक्ति गीतों और छंदों ने भक्ति आंदोलन पर स्थायी प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास संत के साथ-साथ एक महान समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने समाज से अनेक बुराइयों को समाप्त करने के लिए विशेष कदम उठाए थे। रविदास ने हमेशा भाईचारे और सहिष्णुता की सीख दी। उनके बताए रास्तों पर हमें चलना चाहिएं




