चलकुशा भाजपा कमिटी का विस्तार, मुन्ना यादव बने प्रखंड महामंत्री l
हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) संगठन का विस्तार किया गया।

चलकुशा भाजपा कमिटी का विस्तार, मुन्ना यादव बने प्रखंड महामंत्री l
हजारीबाग/चलकुशा : हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान ग्राम गोपीडीह निवासी श्री मुन्ना यादव को सर्वसम्मति से प्रखंड महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लिए गए l

इस निर्णय को संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नव-नियुक्त प्रखंड महामंत्री मुन्ना यादव से अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिम्मेदारी मिलने पर महामंत्री मुन्ना यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा यह विश्वास जता कर जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसका निस्वार्थ भाव से पालन करूंगा तथा पार्टी को धरातल तक मजबूत करने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रत्येक योजनाओं को प्रखंड के जरूरतमंद आखिरी व्यक्तियों तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा।




