Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीति

चलकुशा प्रखंड सभागार में की गई बीस सूत्री की बैठक।

चलकुशा प्रखंड सभागार में की गई बीस सूत्री की बैठक।

चलकुशा प्रखंड सभागार में की गई बीस सूत्री की बैठक।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीस सूत्री की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी व संचालन किशोरी पांडेय ने किया. बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव, अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर, बीइओ किशोर कुमार उपस्थित हुए‌। उन लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं बीस सुत्री अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य को भी झामुमो जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर एवं बीईओ किशोर कुमार के द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। शंभू लाल यादव ने कहा कि बीस सूत्री समीति से प्रखंड मजबूत होगा, आंगनबाड़ी, पीडीएस, शिक्षा आदि में बीस सूत्री बेहतर कार्य करें.

बीस सूत्री सदस्यों ने चलकुशा प्रखंड को कोडरमा जिला में शामिल करने, चलकुशा पावर सब स्टेशन को शीघ्र शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया. जिसपर शंभू लाल यादव ने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथो दोनों का कार्य किया जाएगा मौके पर बाबु जान अंसारी, अख्तर अंसारी, संतोष भुईयां, कुर्बान अंसारी, सुल्तान अंसारी, अशोक दास, दशरथ दास, अरूण चौधरी, रहमान अंसारी, भगत साव, अब्दुल रज्जाक, चांदसी यादव, रियाज अंसारी, मुकेश मोदी, राम लखन पासवान, विनय मोदी, रहमान अंसारी, दिलीप चौधरी, विनोद पंडित समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button