चलकुशा प्रखंड मुख्यालय सभागार में हुई 20सुत्री की बैठक
चलकुशा प्रखंड मुख्यालय सभागार में हुई 20सुत्री की बैठक

चलकुशा प्रखंड मुख्यालय सभागार में हुई 20सुत्री की बैठक
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड सभागार में बीससुत्री की बैठक की गई। बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी के अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी, अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर बीससूत्री उपाध्यक्ष मोईन उद्दीन शामिल हुए। जिसमें विभिन्न विभाग पंहुचे पुलिस, शिक्षा, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, मनरेगा, जेएसएलपीएस कृषि विभाग, राजस्व, खाद आपूर्ति, पशुपालन एवं पीएचडी विभाग से उपस्थित हुए। जिसमें आंगनबाड़ी शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग पर अनियमितता बरतने की बात आई। एवं बैठक में वन विभाग आरईओ, पीडब्ल्यूडी विधुत विभाग बैठक में नहीं पहुंचने के पर रोश जताया गया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी ने कहा कि जो भी योजना है उसे हम सभी मिलकर सही ढंग से संचालित करने का काम करेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने सभी विभाग को सही ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया।अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर ने कहा कि अगर किन्हीं का मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत भरे गए आवेदन कोई कारण से रद्द कर दिया गया है तो उसे फिर से अपना डॉक्यूमेंट देकर सुधार कर सकते हैं।
मौके पर बीससूत्री सदस्य रामकिशोर पांडेय, अरुण चौधरी, वीरेंद्र यादव, दशरथ दास, कृषि पदाधिकारी शैलेश रंजन, प्रधान लिपिक साकिब आलम, अभय कुमार दास, एसआई प्रदीप कुमार, सीआई आजाद सिंह, एएमओ गणेश प्रजापति, पशुपालन पदाधिकारी श्रीनाथ, बीओ लक्ष्मण दांगी, बीपीओ प्रणव सिन्हा, जेएस एलपीएस बीपीएम केदार प्रजापति,
जुग्गू महतों, पूरन राम, स्नेहा किंडो, संयुक्ता कुमारी, अनुश्री माटिल्डा टोप्पो, रूपेश कुमार, रवि कुमार उपस्थित थे।




