चलकुशा गैलेक्सी पब्लिक स्कूल रागडीह में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर नामांकन फ्री।
हजारीबाग चलकुशा प्रखंड अंतर्गत गैलेक्सी पब्लिक स्कूल रागडीह में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक गरीब तबके एवं अन्य सभी वर्ग के लिए फ्री नामांकन करने की घोषणा विद्यालय के संचालक रघुनंदन साव ने किया है।

चलकुशा गैलेक्सी पब्लिक स्कूल रागडीह में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर नामांकन फ्री।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत गैलेक्सी पब्लिक स्कूल रागडीह में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक गरीब तबके एवं अन्य सभी वर्ग के लिए फ्री नामांकन करने की घोषणा विद्यालय के संचालक रघुनंदन साव ने किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय में कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, मैथ्स लैब, लाइब्रेरी,अंग्रेजी वातावरण सीसीटीवी कैमरा इत्यादि से लैस सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शिक्षा दी जाती है साथ ही नवोदय नेतरहाट की परीक्षा का भी तैयारी कराया जाता है।
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के संचालक रघुनंदन साव ने आगामी सरस्वती पूजा एवं वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की समस्त क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के लिए आमंत्रित किया।




