Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के बैनर तले टुंडी विधानसभा के रामपुर में जिला स्तरीय बैठक संपन्न

टुंडी विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत के हरलाटांड़ में घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के बैनर तले जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के बैनर तले टुंडी विधानसभा के रामपुर में जिला स्तरीय बैठक संपन्न

टुंडी (धनबाद):

टुंडी विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत के हरलाटांड़ में घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के बैनर तले जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डोमन राय ने की, जबकि संचालन विकास राय ने किया।

बैठक में धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, बुद्धिजीवी, महिलाएं और युवा उपस्थित हुए। वक्ताओं ने सामाजिक संगठन, सामाजिक एकता, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही, आरक्षण एवं अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर अपने विचार रखे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह मासिक बैठक आयोजित की जाएगी और जल्द ही जिला स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया जाएगा।वहीं, कपिल राय हत्याकांड के मामले को लेकर कपिल राय के परिजनों ने समाज को लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने 10 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, परंतु अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

परिजनों ने समाज पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि “समाज आरोपियों को जेल तक पहुँचाने का कार्य करेगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद सिंह, प्रदेश संयोजक सहदेव प्रसाद सिंह, प्रदेश सदस्य संजय राय, जिला महामंत्री गोपाल राय, कोषाध्यक्ष प्राण किशोर राय,नकुल राय ,पंचानंद राय,बीरबल शाह,दिनेश राय, प्रेम राय, सहदेव राय,नारायण राय,

सपन राय,मनीष राय, मालिंदा राय,प्रेम राय , गंगाधर राय, विष्णु राय, मधुसूदन राय, शीतल राय, बीरबल राय, चंद्र मोहन राय, दीपक राय, नंदलाल राय, पंकज राय, विशु राय,मदन मोहन राय,लाल गोविंद सिंह,देशराज राई, तेज नारायण राय, अजय राय, ललित राय, गायत्री देवी, आशा देवी मालती देवी, सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष इत्यादि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button