Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पहुंचे गिरिडीह गांडे में आयोजित जन पंचायत कार्यक्रम में हुए शामिल

राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कहा बड़े बाप के बेटा रहने के कारण सत्ता मिली है 

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पहुंचे गिरिडीह गांडे में आयोजित जन पंचायत कार्यक्रम में हुए शामिल राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कहा बड़े बाप के बेटा रहने के कारण सत्ता मिली है 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: आजसु पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो बुधवार को गिरिडीह पहुंचे. यहा सबसे पहले आजसु कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद श्री महतो गांडेय प्रखंड में आयोजित जन पंचायत कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के पूर्व ढोल – नगाड़े के साथ पारंपरिक नृत्य के साथ आजसू नेता अर्जुन बैठा ने सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम में सुदेश महतो के अलावे लंबोदर महतो, देवशरण भगत समेत आजसू पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. वही इस कार्यक्रम में कई दल को छोड़कर कार्यकर्ता ने आजसू पार्टी का दामन थामा पार्टी सुप्रीमो ने पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया इस दौरान सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जो राज्य की परिस्थितिया बनी है उसे समझने की जरूरत है. हर बार चुनाव में आप बेहतर की तुलना करते है. लेकिन आम लोगों के जो सपने रहते है वे उन्ही पर निर्भर करती है. हर बार गठबंधन बनती है और बिगड़ती है. सुदेश महतो ने कहा कि यहां के एक-एक जनता ईमानदार है लेकिन राज्य सरकार ईमानदार जनता के लिए काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने अपने राजनीतिक जीवन शून्य से शुरू किया और उसे पूरा करने में मुझे खुशी होती है इसीलिए हम हजारों नेता को तैयार करने के लिए काम करते हैं कहा कि राज्य में क्षेत्रीय दल की सरकार आये, लेकिन राष्ट्रीय दल के नेतृत्व में सरकार बने. सुदेश महतो ने हेमन्त सोरेन पर तंज कसते हुए कहा कि वे एक बड़े बाप के बेटा है इसलिए सत्ता में आये है. कहा कि राजनीति का मतलब किसी तरह से सत्ता में आ जाना नहीं है, सत्ता में आकर लोगों की जरूरत को समझे उसे बेहतर सत्ता कहते है.

सुदेश महतो ने कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार का पहला संकल्प राज्य की खनिज – सम्पदाओं को लूटना है और झामुमो इसी पर काम कर रही है. गांव के सरकारी स्कूलों का हाल बुरा है। 1 से 8 स्कूलों में सिर्फ मिड डे मिल के लिए खोला गया है और वहा शिक्षक सिर्फ मिड डे मिल पर ध्यान देते है. कहा कि इन स्कूलों को खिचड़ी स्कूल बोला जाता है.

मौके पर गांडेय विधान सभा प्रभारी अर्जुन बैठा डॉ देशमुख भगत मो हासनी जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव प्रमुख उप प्रमुख जिला परिषद् सदस्य केंद्रीय जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। वही मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव ,सदर प्रमुख पूनम देवी, डॉ देवशरण भगत, गाडे विधानसभा प्रभारी अर्जुन बैठा ,कंपू यादव, दिनेश राणा सहित कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button